एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर नगर से ग्रामीण अंचलों तक हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कछौना, हरदोई (आरएनआई) एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के अंतर्गत 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पंचायत कछौना पतसेनी के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा इस वर्ष एक पृथ्वी एक स्वस्थ एक सद्भावना और शांति के लिए योग मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य शारीरिक मानसिक और पर्यावरण स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। तनाव रहित शारिरिक रूप से फिट रहने के लिए आज के जीवन में योग की निशांत आवश्यकता है। हम सबको दैनिक जीवन में योग उपयोग करना चाहिए। अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित ने बताया योग केवल कसरत नहीं है, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। यह शरीर की विभिन्न शारीरिक व मानसिक बीमारियों को दूर करने की पद्धति है। आज के भागम भाग जीवन में योग का विशेष महत्व है। खंड विकास अधिकारी कछौना महेश कुमार ने कहा हर दिन कुछ वक्त योग के लिए निकलना आवश्यक है। नगर पंचायत कछौना पतसेनी के प्रांगण में आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर दीपक भारतीय योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक डॉक्टर दीपक भारतीय ने बताया योग जीवन जीने की कला है। योग से लोग शारीरिक व मानसिक स्वस्थ रहते है। स्वस्थ शरीर में स्वास्थ्य मस्तिष्क निवास करता है, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। विभिन्न आसनों के माध्यम से योग कराया, इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक जे०बी० सिंह, दिवाकर, आनंद बाजपेई, विजय पहलवान, सभासदगण, उपेंद्र सिंह, सनोज राठौर सहित गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। विकासखंड कछौना के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया। जिसमें ब्लाक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी महेश कुमार, ब्लॉक कर्मी व प्रधानगणों व प्रबुद्धजनों ने प्रतिभा किया। कछौना के संगीता सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रधानाचार्य, शिक्षक गणों व छात्रों ने योग दिवस मनाया।विकासखंड बेहन्दर के प्रांगण में विधायक रामपाल वर्मा ने योग दिवस मनाया। विधायक ने बताया योग शरीर को स्वास्थ्य, मन को प्रसन्न करता है। स्वयं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। कछौना के ग्राम सभा समसपुर में स्थित विनय सरस्वती मंदिर में भैया बहनों ने पूरे उत्साह के साथ योग दिवस मनाया। ग्राम सभाओं के सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों में महिला समूह सहित सभी ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर जन भागीदारी से जन आंदोलन बन गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

