अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘चुनाव में बेईमानी’, सबूत होने का दावा

May 6, 2026 - 15:15
 0  27
अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘चुनाव में बेईमानी’, सबूत होने का दावा

लखनऊ (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी प्रक्रिया में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर अनियमितताएं हुई हैं और उनके पास इसके “सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के बंडल” मौजूद हैं।

सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दल अंत तक मजबूती से खड़े रहे, लेकिन बाद में उनके साथ “बेईमानी” की गई। उन्होंने चंडीगढ़ और कुंदरकी समेत कई स्थानों पर कथित गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए भाजपा के “10 नम्बरी मॉडल” पर सवाल उठाए।

उपचुनावों को लेकर भी उन्होंने तीखा हमला बोला। कुंदरकी और रामपुर उपचुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इन चुनावों में “मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया” सक्रिय था और वोटों की “डकैती” की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर सत्ता बनाए रखने की कोशिश हो रही है।

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां “वोट की शर्मनाक लूट” हुई और पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जनाधार मजबूत है, जिससे भाजपा “बौखलाई” हुई है।

अखिलेश यादव ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की “बड़ी लड़ाई” बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी व्यापक प्रतिनिधित्व और सामाजिक संतुलन के साथ चुनाव में उतरेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.