समिति द्वारा निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Dec 9, 2025 - 17:22
Dec 9, 2025 - 17:22
 0  243
समिति द्वारा निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

हरदोई (आरएनआई) बाल दिवस (14 नवंबर) के उपलक्ष्य में एक पहल एक किरण सेवा समिति द्वारा एस.बी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज, कलौली रोड, बालामऊ, हरदोई में निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। जिसके सापेक्ष 09/12/2025 दिन मंगलवार को उसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्लस्टर हेड एचडीएफसी बैंक शिवनाथ तथा विद्यालय के प्रबंधक पुष्प कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके की गई।प्रतियोगिता में अपने लेखन कौशल व विचारों की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को समिति द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर चमक और उत्साह देखते ही बन रहा था। समिति के संस्थापक/अध्यक्ष आशीष पटेल अंशुल ने मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंग वस्त्र व धन्यवाद सील्ड प्रदान की व बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। समिति के सक्रिय सदस्य शशि भूषण शुक्ला ने बच्चों को निरंतर मेहनत करने, शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने और अपने माता-पिता तथा गुरुजनों का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर समिति पूरे विद्यालय परिवार का आभार प्रकट करती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)