संस्थापिका की स्मृति में लगाए वृक्षों का मनाया जन्म दिवस
पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
फतेहपुर (आरएनआई) श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत महिला वैश्य रत्न से सम्मानित स्व0 ममता गुप्ता के स्मृति में लगाए गए पौधों का श्रीराम राज्याभिषेक मंडल एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने बिरषा मुंडा सरस्वती संस्कार विद्यालय चित्रांस नगर में वैदिक रीति रिवाज से जन्म दिवस मनाया। दोनों बेटों ने एक एक वृक्ष मां के नाम तथा समाज के लोगों ने उनकी द्वितीय पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर दो पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्त ने विगत वर्ष 16 जुलाई 2024 को अपनी पत्नी श्री रामराज्याभिषेक मंडल की संस्थापिता स्व0 ममता गुप्ता के प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में तीन पौधे विद्यालय में रोपित किये थे। पौधों के प्रथम जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर गायत्री परिवार द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजन करके उनके दीर्घायु होने की कामना की। गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि वृक्ष धरा के गहने है। वृक्षों से पर्यावरण स्वच्छ होता है जिससे हमे शुद्व आक्सीजन प्राप्त होती है। परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि पौध लगाने के साथ साथ उनको संरक्षित करने का भी संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर आचार्य विद्यालय के आचार्य राम नारायण गायत्री परिवार के राजदींश यादव, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी संजय गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, अरुण जायसवाल, रज्जन गुप्ता, विमल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, आशीष गुप्ता, गीता गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, शिवानी गुप्ता, अंशिका, राजकुमारी, प्रियंका, अनीता आदि मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



