शिक्षक दिवस पर BJP की सदस्यता ग्रहण करने वाले टीचर्स का वीडी शर्मा ने किया स्वागत, सैम पित्रोदा को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Sep 5, 2024 - 16:45
Sep 5, 2024 - 16:49
 0  864
शिक्षक दिवस पर BJP की सदस्यता ग्रहण करने वाले टीचर्स का वीडी शर्मा ने किया स्वागत, सैम पित्रोदा को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल (आरएनआई) भाजपा इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है, संगठन पर्व के रूप में मनाये जा रहे अभियान में आज शिक्षक दिवस पर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत किया है।

BJP की सदस्यता लेने वाले शिक्षकों का वीडी शर्मा ने किया स्वागत 
मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि ये बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि आज शिक्षक दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर पूरी प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, मैं उन सभी का स्वागत करता हूँ और उनका आभार प्रकट करता हूँ, उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण अंग है उसके भाजपा से जुड़ने पर खासकर युवाओं को बहुत लाभ होगा, वीडी शर्मा ने सदस्यता के लिए पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ को धन्यवाद दिया।

सैम पित्रोदा को लेकर लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस को घेरा 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई  कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह द्वारा X पर सैम पित्रोदा को कांग्रेस का दुश्मन बताये जाने पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में घोर चापलूसी का दौर है, कांग्रेस की दुनिया केवल एक परिवार तक सीमित है और यही कांग्रेस का चरित्र है, अब तो लक्ष्मण सिंह ने भी इसे प्रमाणित कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0