लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर गुना में निकली भव्य शोभा यात्रा

May 31, 2025 - 22:30
May 31, 2025 - 22:31
 0  54
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर गुना में निकली भव्य शोभा यात्रा

गुना (आरएनआई) लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वी जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला गुना द्वारा भाजपा के नेतृत्व में 21 मई से 31 मई 2025 तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी के अंतर्गत शनिवार को  लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के 300 वें जन्मदिवस पर सायंकाल 5 बजे शास्त्री पार्क  गुना से विशाल चल समारोह शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकली। यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि चल समारोह शोभा यात्रा का शुभांरभ भाजपा नेता एवं गुना विधायक पन्नालाल शाक्य सहित वरिष्ठ भाजपा जनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे नमन किया। तत्पश्चात यात्रा का प्रारंभ होकर यात्रा सदर बाजार, निचला बाजार, हाट रोड होते हुए हनुमान चौराहा पहुंची जहां पर चल समारोह में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला ओर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में लोकमाता अहिल्या बाई का चित्र बग्गी पर रहा। जिसपर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में आगे आगे डी जे की धुन पर लोकमाता अहिल्याबाई बाई होलकर के शौर्य गाथा के गीत चलाएं गए।यात्रा का उद्देश्य जन्म शताब्दी वर्ष पर सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए लोगों को जागृत करना रहा। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा जनों सहित नगरवासियों एवं मातृ शक्ति की सहभागिता रही। समापन पर शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर उन्होंने सामाजिक और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख से अधिक नारी शक्ति को मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में संबोधित किया। जिससे हमारे महिलाओं में जागृति आई है। उन्होंने कहा की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासिका थीं। उनका जीवन आध्यात्मिकता, धर्म और सुशासन का संगम था। उनकी शिवभक्ति और धार्मिक कार्यों ने उन्हें अमर बना दिया। वे भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की प्रतीक मानी जाती हैं । उन्होंने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रेरणा दी। भाजपा ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर अजेय रहीं। वे कभी कोई युद्ध नहीं हारीं। धर्म-संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया। काशी में यदि मंदिर है तो उसका एकमात्र कारण अहिल्याबाई होल्कर हैं। यदि वे नहीं होतीं तो काशी में मंदिर का यह रूप नहीं देख सकते थे। हालांकि पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के कार्यकाल में अभी बहुत कुछ मिलने वाला है। श्री सिकरवार ने कहा कि मणिकर्णिका घाट के निर्माण में उनका बड़ा योगदान है। हरिद्वार, प्रयाग, अयोध्या में सरयू घाट का निर्माण अहिल्याबाई होल्कर ने किया। सोमनाथ, कांची, रामेश्वरम, भीमाशंकर, श्रीशैलम में इन्होंने धर्मशालाओं का निर्माण, पीने के पानी, भंडारा की व्यवस्था की। पुजारियों के पूजा की जो व्यवस्था की, वह आज भी चालू है। उन्होंने रामायण की चर्चा से बात की शुरुआत की, फिर अहिल्याबाई होल्कर के ‘पुण्यश्लोक’ उपाधि की चर्चा की। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन, साधना, कृतित्व, समाज, किसानों, महिलाओं, आर्थिक व्यवहार, पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर भी बहुत पुण्य का कार्य किया। अहिल्या बाई होल्कर के जीवन की हर पंक्ति पुण्यश्लोक जैसी है। उनकी कहानी सुनते-सुनते बड़े-बड़े इतिहासकारों ने अहिल्याबाई होल्कर को रानी, लोकमाता, लोकमंगल, प्रजावत्सला के बाद पुण्यश्लोक भी लिखा। यात्रा का कुशल संचालन मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने किया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0