लंबित प्रकरणों का निस्तारण तत्काल प्रभाव से करायें ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय के साथ आर्थिक मदद मिल सके:- प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी
हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में उ0प्र0 रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में श्री त्रिपाठी ने रानी लक्ष्मी बाई योजना के चिकित्सा, पुलिस एवं समिति के पास जो प्रकरण लम्बित हैं उनका निस्तारण तत्काल प्रभाव से करायें ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय के साथ आर्थिक मदद मिल सके।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई योेजना के कुल 172 प्रकरण है जिनमें से 58 नये है तथा 114 प्रकरणों में से 36 के बैंक अभिलेख प्राप्त हो गये है जिनके सत्यापन के लिए संबंधित बैंकों को प्रेषित किया गया है और बैंक सत्यापन के उपरान्त प्रकरण अग्रिम कार्यवाही की जायेगी तथा शेष 78 लम्बित प्रकरणों में पीड़िताओं के बैंक अभिलेख उपलब्ध कराने हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को नोटिस तामीला किया गया है। श्री निगम ने बताया लम्बित 78 प्रकरण में 48 ऐसे है जिनमें पीड़िताओं एवं अभिभावकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है तथा 30 प्रकरण ऐसे है जिसमें अभिभावकों द्वारा अवगत कराया गया है कि पीड़ितायें उसी लड़के के साथ कहीं चली गयी है या नम्बर गलत है तथा आधार कार्ड नहीं बना है। बैठक में अपर पुलिस अधिक्षक नप्रेन्द कुमार, जेडी, जैदी बाबू, डा0 जितेन्द्र, डा0 स्मिता सिंह तथा अभिषेक मिश्रा व प्रशान्त दीक्षित आदि उपस्थित रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



