यूपी: यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर बने गड्ढे में डूबे चार बच्चों की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे गोल चक्कर के मैदान में भरे पानी में मस्ती कर रहे चार बच्चे डूब गए। इन बच्चों को बचाने के लिए महिला सहित 6 अन्य लोग कूदे वो भी डूबने लगे। चार बच्चों की मौत हो गई। अन्य को निकाल लिया गया है। 

Jul 7, 2024 - 11:22
 0  1.3k
यूपी: यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर बने गड्ढे में डूबे चार बच्चों की मौत

आगरा (आरएनआई) आगरा में खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर बने गड्ढे में नहाने गए तीन बच्चों को डूबते देख महिला सहित 6 लोग बचाने के लिए पानी मे कूद गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में सभी डूबने लगे। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, जिनमें चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए।

 खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर कानपुर व आरैया के रहने वाले सात मजदूर परिवार विगत दिनों से यहां तम्बू लगाकर रह रहे हैं। आसपास के गावों में जाकर समान बचते थे। रविवार सुबह पास में ही बने पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे हिना, खुशी व चांदनी नहाने के लिए कूद गए। कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे।

आवाज सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी व रिया भी कूद गईं। सभी डूबने लगे, जिन्हें देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जिनमें हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई। अन्य सभी को उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर एसीपी और विधायक भी पहुंच गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.