यूपी: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 60 फीसदी पदों पर होंगे पिछड़े, राहुल गांधी जिलेवार खुद करेंगे पड़ताल

पिछड़ी जातियों की गोलबंदी करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी बीते कुछ वर्षो से कर रही है। इसकी झलक यूपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में देखने को मिलेगी। 

Jun 21, 2025 - 12:33
 0  54
यूपी: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 60 फीसदी पदों पर होंगे पिछड़े, राहुल गांधी जिलेवार खुद करेंगे पड़ताल

लखनऊ (आरएनआई) कांग्रेस की जिला व शहर कार्यकारिणी में सामाजिक न्याय की झलक दिखेगी। जातिगत संतुलन सधा नजर आएगा। इसके लिए करीब 60 फीसदी दलित व पिछड़े वर्ग के पदाधिकारी, जबकि 20 फीसदी महिलाओं की भागीदारी होगी। उम्मीद है कि जून माह के अंत अथवा जुलाई के पहले सप्ताह में 133 जिला व शहर कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। 

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में छह दिन तक संगठन सृजन कार्यक्रम चला। इसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जिलेवार समीक्षा की। वार रूम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिला व शहर कमेटी में संशोधन कराया। हर जिला व शहर अध्यक्ष से कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली गई।

जहां नियमों को दरकिनार करके कमेटियां तैयार की गई थीं, उसे सुधारा गया। संबंधित जिला व शहर अध्यक्ष को ताकीद किया गया कि पार्टी के निर्देश की अवहेलना न की जाए। 

यह भी निर्देश दिया गया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हर जिला व शहर कार्यकारिणी में जातिगत संतुलन की पड़ताल करेंगे। ऐसे में मनमानी करने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश मुख्यालय से सभी जिला व शहर कार्यकारिणी को स्वीकृति के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.