मकर संक्रांति से पहले ठंड ने फिर बदला मिजाज, घने बादल और गिरते पारे से गलन बढ़ी, फसलों को होगा फायदा

Jan 12, 2025 - 19:01
Jan 12, 2025 - 19:02
 0  1.3k
मकर संक्रांति से पहले ठंड ने फिर बदला मिजाज, घने बादल और गिरते पारे से गलन बढ़ी, फसलों को होगा फायदा

गुना (आरएनआई) मकर संक्रांति से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, और दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। धूप की अनुपस्थिति और बढ़ती नमी के कारण गलन भरी ठंड का अहसास होता रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के 25.8 डिग्री की तुलना में लगभग चार डिग्री कम है। यह अचानक गिरावट ठंड को और बढ़ाने वाली साबित हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0