बीएलओ ड्यूटी को लेकर शिक्षकों डीएम से की शिकायत कार्यवाही न होने पर संयुक्त अधिवक्ता परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी

Aug 22, 2025 - 19:51
Aug 22, 2025 - 19:53
 0  756
बीएलओ ड्यूटी को लेकर शिक्षकों डीएम से की शिकायत कार्यवाही न होने पर संयुक्त अधिवक्ता परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी

हरदोई (आरएनआई) हरपालपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुलौली के शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षकों का कहना है कि 13 सितंबर को प्रतियोगी परीक्षा के दिन उनकी ड्यूटी बीएलओ में लगा दी गई है, जबकि उस दिन उनकी शैक्षिक जिम्मेदारियां पहले से तय हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।

शिक्षकों का आरोप है कि बीआरसी हरपालपुर की सूची में भी अनियमितताएं हैं, कई ऐसे लोगों के नाम जोड़े गए हैं जिनकी पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में संयुक्त अधिवक्ता परिषद ने भी शिक्षकों का समर्थन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परिषद आंदोलन की राह अपनाएगा।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम सवायजपुर को सौंपी है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या निकलकर आता है और शिक्षकों को राहत मिलती है या नहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)