बिहार चुनाव के बीच बेतिया सांसद संजय जायसवाल को 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी
बेतिया (आरएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को अज्ञात बदमाशों ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। धमकी देने वालों ने सांसद के बेटे को जान से मारने की चेतावनी भी दी।
सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों ने दोपहर में दो बार अलग-अलग नंबरों से फोन करके यह रंगदारी मांगी। सांसद संजय जायसवाल ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाकर छापेमारी और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल वे फोन नंबर के आधार पर अपराधियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। दो चरणों में होने वाले मतदान के लिए राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी, इसी दिन यह तय होगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सांसद और उनके परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सख्त सतर्कता बरत रही हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



