फतेहगढ़ की जनता की मांग पर विधायक ने मुक्तिधाम के लिए स्वीकृत की राशि
बमोरी (आरएनआई) बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने जनता की मांग पर फतेहगढ़ में मुक्तिधाम के लिए 2.20 लाख की राशि विधायक निधि से की स्वीकृत, ग्राम फतेहगढ़ की जनता के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी इसी के संदर्भ में शनिवार को फतेहगढ़ की श्री राम मुक्तिधाम सेवा समिति व सभी ग्रामीणों ने फतेहगढ़ मंदिर पर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल जी को बुलाया और मुक्तिधाम की समस्या से अवगत कराया विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत विधायक निधि से 2. 20 लाख राशि की स्वीकृति प्रदान की, मुक्तिधाम के लिए राशि स्वीकृत होने पर फतेहगढ़ की जनता ने विधायक का जताया आभार
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



