प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति में पैसों की मांग पर होगी सख्त कार्रवाई
मुंगावली (आरएनआई) प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृत कराने के नाम पर पैसों की माँग किए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं है। यदि कोई वार्ड प्रभारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति पैसे की माँग करता है तो उसकी तुरंत शिकायत की जाए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएँ और सीधे शिकायत दर्ज कराएँ। शिकायत के लिए वे स्वयं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मोबाइल नंबर 9009090604 तथा नगर पालिका अध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9131692315 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी ने चेतावनी दी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 पूरी तरह निःशुल्क एवं पारदर्शी प्रक्रिया है। इस योजना में किसी भी प्रकार का पैसा नहीं लिया जाता। जो भी व्यक्ति पैसे की माँग करते हुए पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

