पूर्व मंत्री सिसोदिया ने बाघेरी केंद्र का किया निरीक्षण, कहा— सभी किसानों को मिलेगा खाद

Dec 3, 2025 - 14:38
Dec 3, 2025 - 14:45
 0  135
पूर्व मंत्री सिसोदिया ने बाघेरी केंद्र का किया निरीक्षण, कहा— सभी किसानों को मिलेगा खाद

गुना (आरएनआई) इन दिनों खाद्य वितरण को लेकर चल रही अनिमितताओं के बीच आज पूर्व मंत्री एवं बमौरी के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बघेरी खाद्य वितरण केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और कर्मचारियों को खाद्य वितरण को सुलभ कराने के निर्देश दिए।उन्होंने केंद्र पर उपस्थित किसानों से भेंट करते हुए कहा कि वे केंद्रीय मंत्री सिंधिया जी के निर्देश पर यहाँ आए हैं और किसानों को समुचित खाद्य वितरण सुनिश्चित करने को लेकर कर्मचारियों को निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि गुना में खाद्य की कोई कमी नहीं है हालाकि वितरण को लेकर कुछ अव्यवस्थाएं थी लेकिन केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने अपने गुना प्रवास के दौरान इस केंद्र पर पहुंचकर काउंटर बड़ाने के निर्देश दिए थे जिसके फलस्वरूप अब किसानों को सुलभता से खाद उपलब्ध हो रहा है और साथ ही एक दो दिनों में समितियों पर भी खाद उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसानों को केंद्रों पर न आना पड़े।पूर्व मंत्री सिसोदिया ने ग्राम टूईयाखेड़ा एवं कालीभोंट पहुंचकर स्वीकृत विद्युत उपकेंद्र के लिए शुभकामनाए दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0