पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का कछौना का किया निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई) जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा कोतवाली कछौना का वृहस्पतिवार को सघन निरीक्षण किया गया। परिसर को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया। परिसर में बाउंड्री वॉल बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही। रिक्त पड़े स्थलों में कोई सुविधाजनक वाटिका, खेलकूद स्थल बनवाने की बात कही। संबंधित प्रभारी निरीक्षक को फरियादियों से ध्यान पूर्वक बात सुनकर उनकी शिकायत की पार्वती रसीद उपलब्ध कराकर ग्राउंड स्तर पर जाकर गुणवत्ता परक शिकायत का निस्तारण करने का निर्देश दिया। सर्दी मौसम व घने कोहरे से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। सड़क पर कोई वाहन न खड़ा करें। वाहन के पीछे रिफ्रैक्टर लगाना सुनिश्चित करें।
विद्यालय, कॉलेज के आसपास एंटी रोमियो की टीम शादी वर्दी में खड़ी होकर मनचले अराजकतत्वों पर प्रभावी कार्यवाही करें। तेज वाहन, बिना हेलमेट, बुलेट में तेज आवाज वाले मोडिफाइड सैलेन्शर, ओवरलोड वाहन, नाबालिक लड़कों द्वारा ई-रिक्शा चलाने वाले पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली परिसर के शौचालय, भोजनालय, बाल मित्र केंद्र कंप्यूटर कक्ष, मिशन नारी शक्ति केंद्र, कारागार आदि का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दीवान शिव बाबू को सही जानकारी न देने पर फटकार लगाई। पुलिस टीम द्वारा शास्त्र चला कर भी देखें। कोतवाली संबंधित सभी रजिस्टर, अभिलेखों का निरीक्षण किया। मुकदमा से संबंधित सीज वाहनों को सही ढंग से रखने का निर्देश दिया। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं, कच्ची शराब पर अंकुश, अवैध खनन माफियाओं, शराब, गांजा तस्करों पर अभियान चलाकर कार्यवाई की जाए। ग्राम सभा में जाकर ग्रामीणों का आम जनमानस से संवाद कर ग्राम चौपाल का आयोजन कर लोगों को सीधा संवाद कर कानून के प्रति विश्वास बढ़ाने में जागरूक करें।पुलिस छोटी सी छोटी घटनाओं पर नजर बनाए रखें। पुलिस का अपराधियों के साथ घटनाएं क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बघौली प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह सहित उपनिरीक्षक कांस्टेबल मौजूद रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



