जपं अध्यक्ष, सीईओ सहित अधिकारियों की मौजूदगी में रोजगार सहायक की पिटाई, फायर, मौके से भागे

Jan 9, 2024 - 22:19
Jan 9, 2024 - 22:19
 0  6.5k
जपं अध्यक्ष, सीईओ सहित अधिकारियों की मौजूदगी में रोजगार सहायक की पिटाई, फायर, मौके से भागे

शिवपुरी (आरएनआई) बदरवास जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैघोनाबाडा में आज सरपंच प्रतिनिधि और उसके गुर्गो ने एक रोजगार सहायक को बेहरमी से पीटा है। यह घटना भी उस समय घटित हुई जब जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव,जनपद पंचायत सीईओ अरविंद शर्मा सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर था। जहां प्रशासनिक अमला भी दुम दबाकर भाग आया। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना इंदार में की। जहां पुलिस ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार सिंह यादव पुत्र जयपाल सिंह यादव उम्र 38 साल निवासी मैघोनाबाडा जनपद पंचायत बदरवास का आज अपनी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर लगा हुआ था। इस शिविर में शामिल होने जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव,सीईओ अरविंद शर्मा और नायव तहसीलदार सहित पूरा प्रशासनिक अमला वहां पहुंचा था,  सूत्रों ने बताया कि मौके पर एक आरोपी ने बंदूक से गोली चलाई,गोली चलते ही प्रशासनिक अमला मौके से सरकारी गाड़ियों में बैठकर भाग निकला।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0