ग्राम पीपलखेड़ी में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे किये गये जब्त

Oct 22, 2024 - 19:51
Oct 22, 2024 - 19:51
 0  1.4k
ग्राम पीपलखेड़ी में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे किये गये जब्त

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ़ विकास कुमार आनंद द्वारा आज ग्राम पीपलखेड़ी में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किये गये। 

पीपलखेड़ी में कुंभराज निवासी अजीज खां पिता गुलाब खां द्वारा किराए का मकान लेकर पटाखे निर्मित किए जा रहे थे। इस दौरान कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। कुछ मात्रा में बारूद भी जब्त किये गये। 

पीपलखेड़ी निवासी रहीम खान पिता काशम खान द्वारा भी अवैध रूप से आतिशबाजी निर्माण किया जा रहा था। दबिश देकर भारी मात्रा में गंधक, बारूद एवं आतिशबाजी पाई गई।

उक्‍त कार्यवाही के दौरान एसडीओपी श्रीमति दीपा डुडवे, तहसीलदार राघौगढ़ गजेन्‍द्र सिंह लोधी उपस्थित रहे।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0