गुना: दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन का 9वां दिन, भरसुला चौराहे पर धरना जारी; मांगें पूरी न होने तक मलखान सिंह ने किया अन्न-जल त्याग का ऐलान
गुना (आरएनआई) दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन का आज 9 दिन पूरे हो चुके हैं। नवे दिन भरसुला चौराहा राघौगढ़ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है उसके थोड़ी देर बाद शासन स्तर राजनेता एवं प्रशासन आता है और बोलता है कि आप अपना धरना-प्रदर्शन खत्म कीजिए और आपकी सुनवाई बुधवार के दिन कलेक्टर महोदय के समक्ष रखी जाएगी।
प्रशासन का तेवर ठीक ना होने के कारण दिव्यांगौ मे आक्रोश पैदा हो गया और दिव्यांग गर्मा गए और अपना धरना रोड पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ा फिर भी दिव्यांग शासन प्रशासन का नुकसान नहीं चाहते हैं वह अपना शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन पर जारी है।
9 दिन की तपस्या करने के बाद गुना जिले एवं आसपास के जिलों के दिव्यांगों का फूटा आक्रोश उनके मुखिया अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने दिव्यांगों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए लिया कठोर निर्णय जब तक जिला स्तर की मांगे पूरी नहीं हो जाती भूख हड़ताल एवं जल दोनों को त्याग किया उनकी सहमति में सभी दिव्यांगों ने हां में हां मिलाया।
हालांकि इस दौरान एसडीएम व तहसीलदार राघोगढ़ व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह ने उनको आश्वासन दिलाया, साथ में कलेक्टर महोदय से उनके माध्यम से बात भी करवाई परंतु मलखान सिंह दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन के अध्यक्ष अपने निर्णय पर अडे रहे और कहा जब तक जिला स्तर की मांग पूरी नहीं हो जाती में अन्न जल दोनों को त्याग रहा हूं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



