गुना: आर्टीफीशियल ज्वैलरी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sep 16, 2025 - 19:34
Sep 16, 2025 - 19:37
 0  891
गुना: आर्टीफीशियल ज्वैलरी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा शहर में आर्टीफीशियल ज्वैलरी की एक दुकान से चोरी के मामले में तत्परता से कार्यवाही कर मात्र 24 घंटे के भीतर ही चोरी का खुलासा किया गया है ।

  14 सितंबर को फरियादी अनिल गुप्ता निवासी मठकरी कॉलोनी गुना के द्वारा गुना कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि बजरंगगढ रोड पर उसकी स्वदेशी ज्वैलर्स नाम से आर्टीफीशियल ज्वैलरी की दुकान है । दिनांक 13 सितंबर 2025 की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था, अगली सुबह दुकान खोली तो दीवार की खिडकी टूटी होकर दुकान के अंदर से आर्टीफीशियल ज्वैलरी के दो कट्टे कम मिले जिनमें करीबन 50 हजार रुपये की ज्वैलरी रखी हुई थी, जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । जिस पर से गुना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 518/25 धारा  331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्परता से कार्यवाही हेतु दिए जा रहे निर्देशों के तहत गुना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के उपरोक्‍त प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए चोरी की बारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश व पतारसी की गई, इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र एवं विभिन्‍न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर अज्ञात चोर की पहचान के सघन प्रयास किये, जिसके परिणाम स्‍वरूप बीते रोज मुखबिर सूचना पर उक्त चोरी में दो संदेहियों 1-करन पुत्र जितेन्द्र कुशवाह उम्र 27 साल निवासी पुरानी छावनी गुना एवं 2-एक विधि विवादित किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा जवैलरी की उक्‍त दुकान से चोरी करना स्‍वीकार किया । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में चोरी हुई संपूर्ण आर्टीफीशियल ज्वैलरी कीमती 50 हजार रुपये की बरामद की गई ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0