एग्रीमेंट के पैसे मांगने पर युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sep 11, 2025 - 18:48
Sep 11, 2025 - 18:50
 0  405

हरदोई (आरएनआई) जिले के पाली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर बड़ा विवाद खून-खराबे में बदल गया। रामपुरा मजरा खम्हरिया निवासी चांदराम 22 अगस्त को अपनी जमीन के एग्रीमेंट की रकम लेने फत्तेपुर गांव गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे तो उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी जूली की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम फत्तेपुर निवासी सत्यदेव सिंह को नामजद किया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि रुपये को लेकर चांदराम से कहासुनी के बाद उसने गुस्से में डंडे से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर विवेचना शुरू कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)