आबकारी मंत्री ने किया सुरसा के कटहैया प्राथमिक विद्यालय में बने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
हरदोई (आरएनआई) आज राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने विकासखंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय कटहैया में नवनिर्मित निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र/बाल वाटिका को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सौंपा। उन्होंने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सुविधाओं से सुसज्जित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने विद्यालय की बच्चियों से राखी बंधवाई। बच्चियों को उन्होंने अपने हाथों से उपहार दिया इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

