420 करके फर्जी भू_अधिकार पुस्तिका बनाने की प्रकरण की महिला अधिवक्ता गिरफ्तार

Dec 20, 2024 - 18:35
Dec 20, 2024 - 18:36
 0  3.5k
420 करके फर्जी भू_अधिकार पुस्तिका बनाने की प्रकरण की महिला अधिवक्ता गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) खबर हैं कि एडवोकेट पूजा शर्मा गुना ने आज पुलिस थाना केंट में समर्पण कर दिया हैं जिसे पुलिस ने निरोध में लेकर cjm न्यायालय में पेश किया था। जहां न्यायालय ने पुलिस के अनुरोध पर दो दिवस का पुलिस रिमांड विवेचना दिया हैं।

खबर ये भी हैं कि पूजा शर्मा पर भारतीय दंड विधान की धारा 420 सहित अन्य गैर जमानती अपराध पुलिस थाना में दर्ज हैं। जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रही थी। 

सूत्र बताते हैं कि एडवोकेट पूजा शर्मा ने उस पर दर्ज गैर जमानती अपराध में जमानत हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय तक प्रयास किए थे।

मामला: पूजा शर्मा पर आरोप हे कि उसने कूट रचना कर भू अधिकार ऋण पुस्तिका फरियादी की बनाई थी और उनसे उस एवज में बड़ी राशि प्राप्त की थी।

खबर ये भी हैं कि पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने ढिलाई भी बरती थी।

इनका कहना हैं
केंट थाना के टी आई अनूप भार्गव से बात होने पर उन्होंने कहा कि मेरे प्रभार लेने के उपरांत इस मामले को गंभीरता से लिया था। आरोपी द्वारा समर्पण करने पर न्यायालय द्वारा उसे पुलिस रिमांड पर सौंपा गया हैं। आरोपी से अपराध को लेकर पूछताछ की जान हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0