26वीं बार भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से निकलेगी पालकी यात्रा, श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शहर में भ्रमण करेंगे भोलेनाथ
गुना (आरएनआई) पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण में विराजमान भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से भव्य शिव दर्शन सवारी यात्रा (पालकी यात्रा) निकाली जा रही है।
श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में निरंतर 26वें वर्ष निकाली जाने वाली यात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में है। समिति के मुताबिक पालकी यात्रा भगवान पशुपतिनाथ के पुरानी गल्ला मंडी स्थित मंदिर से शुरु होगी। इसके बाद पशुपतिनाथ महादेव सुभाष कॉलोनी, तेलघानी चौराहा, हनुमान चौराहा, हाट रोड, सराफा बाजार, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, मानस भवन, जयस्तम्भ चौराहा, जाट मोहल्ला, मंदिर घाट आदि मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। मंदिर समिति के सदस्यों ने शहरवासियों से पालकी यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



