सुल्तानपुर: एल आई सी के डायमंड सम्मान से दिनेश कुमार सिंह हुए सम्मानित

Feb 16, 2026 - 12:12
 0  0
सुल्तानपुर: एल आई सी के डायमंड सम्मान से दिनेश कुमार सिंह हुए सम्मानित

कादीपुर (आरएनआई) कादीपुर के शफीपुर गांव निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सुल्तानपुर के अंतर्गत सेटेलाइट कार्यालय कादीपुर के चमकते सितारे दिनेश कुमार सिंह को हरिद्वार में आयोजित डायमंड ब्रिगेड सम्मेलन में जोनल मैनेजर के हाथों सम्मानित किया गया है। इनकी इस उपलब्धि पर एल आई सी कादीपुर, सुल्तानपुर एवं मंडल कार्यालय के अधिकारियों के साथ इनके परिवारीजनों एवं मित्रों ने इन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामनाओं के साथ खुशी जाहिर की है।

            भारतीय जीवन बीमा निगम में बीते करीब बीस सालों से अपने ईमानदारी , कर्मठता, सहजता, सरलता सहित विविध उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुमार कादीपुर के दिनेश कुमार सिंह लोगों के चहेते बन चुके हैं। अपने इन्हीं गुणों के कारण क्षेत्र में इनकी लोक प्रियता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। अपने इसी ईमानदारी पूर्ण कार्य के चलते भारतीय जीवन बीमा निगम के एक सम्मानित क्लब डायमंड ब्रिगेड सदस्य के रूप में इन्हें निगम ने नवाजा है। नार्थ सेंट्रल जोन की ओर से उत्तराखंड की पावन धरती पर आयोजित डायमंड ब्रिगेड सम्मेलन में पधारे जोनल मैनेजर पी एस नेगी एवं प्रादेशिक प्रबंधक सुशील गांधी ने इन्हें प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए गए पवित्र अभियान बीमा सखी में पूरे जोन में नंबर एक पर रहने के लिए सम्मानित किया। इनके सम्मान पर कादीपुर शाखा प्रबंधक गिरीश चंद्र राय ने कहा कि हमारे क्षेत्र के कोहिनूर हीरा के रूप में प्रख्यात दिनेश सिंह अपनी उत्कृष्ट छवि से अपने साथ निगम के सम्मान में चार चांद लगा रहे हैं। इनके सम्मान की सूचना मिलते ही मंडल कार्यालय के अधिकारियों में एस डी एम जी पी यादव, सी एल आई ए मैनेजर पवन मिश्र, डिप्टी मैनेजर अंकुश यादव के साथ सुल्तानपुर के मुख्य प्रबंधक जे पी पाबड़ी, कादीपुर के शाखा प्रबंधक गिरीश चंद्र राय,ए बी एम सोमदत्त शर्मा, अमन कपूर, चंचल मिश्र के साथ मित्रों में अनिल शर्मा, डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी, अजय कुमार सिंह, नीरज सिंह, दिनेश , विपिन सिंह, सौरभ सिंह, राजन कुमार ,उमेश पाण्डेय के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.