20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा

Jun 2, 2024 - 18:46
Jun 2, 2024 - 18:46
 0  3.7k
20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा

जबलपुर (आरएनआई) रिश्वतखोरी पर जीरो टोलरेंस के निर्देश के बावजूद सरकारी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से भय नहीं खा रहे। उन्हें ना तो अपनी प्रतिष्ठा जाने का डर है और ना ही नौकरी पर खतरे की चिंता। आज फिर लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने रिश्वत लेते पटवारी अमित दुबे को 20000 रुपये की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरियादी अर्जुन साहू पिता पुरुषोत्तम साहू निवासी ग्राम मनखेड़ी तहसील शहपुरा भीटोनी जिला जबलपुर ने लोकायुक्त कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें बताया गया कि आवेदक की माता के नाम की कृषि भूमि के सीमांकन करने, नक्शा बटांक एवं ईटीसी मशीन से नाप कराने के एवज में  ₹30000 रिश्वत की मांग की गई।

शिकायती आवेदन के बाद लोकायुक्त ने फरियादी को एक रिकॉर्डर दिया और रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर ट्रेप की प्लानिंग की। साथ ही शिकायत पर पटवारी को ट्रैप किया गया। तय समय पर आज अग्रवाल कंप्यूटर की दुकान तहसील शहपुरा भिटोनी के पीछे फरियादी अर्जुन साहू ने जैसे ही पटवारी अमित दुबे को रिश्वत की राशि 20000 रूपए दिए लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने पटवारी के हाथ धुलवाए जो गुलाबी हो गए। वहीं लोकायुक्त ने सौरभ अग्रवाल पिता मनोज कुमार अग्रवाल को सह आरोपी बनाया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0