हरदोई पुलिस ने महिला सशक्तिकरण हेतु शुरू किया “मिशन शक्ति फेज-5.0”

Sep 25, 2025 - 14:10
Sep 25, 2025 - 15:19
 0  486
हरदोई पुलिस ने महिला सशक्तिकरण हेतु शुरू किया “मिशन शक्ति फेज-5.0”

हरदोई (आरएनआई) महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हरदोई पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में यह विशेष अभियान जिलेभर में चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत सभी थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा गाँवों और मोहल्लों में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं छात्राओं की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर जोर दिया जा रहा है।

महिलाओं और बच्चियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090 (वूमेन पावर लाइन), यूपी-112, महिला हेल्प डेस्क आदि की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स, कानूनी प्रावधानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

हरदोई पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य समाज की सभी महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके सम्मान को सुनिश्चित करना और उन्हें सशक्त बनाकर समाज में आत्मनिर्भर बनाना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)