हरदोई के आदित्य चौहान को मिला ‘बेस्ट फाइनेंशियल एडवाइजर’ सम्मान, साइना नेहवाल ने दिल्ली में किया सम्मानित
हरदोई (आरएनआई) हरदोई जनपद के गौरव, प्रसिद्ध निवेश सलाहकार एवं आदित्य चौहान वेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आदित्य चौहान को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में बेस्ट फाइनेंशियल एडवाइजर सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल द्वारा प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मुंबई में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल देवगन भी आदित्य चौहान को सम्मानित कर चुकी हैं।
सम्मान मिलने के उपरांत श्री चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि आम जनमानस के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। बीते 15 वर्षों से अधिक समय से वे व्यक्तिगत वित्तीय परामर्श और निवेश योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के आर्थिक जीवन को बेहतर दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सही निवेश रणनीति से ही भविष्य सुरक्षित हो सकता है। उदाहरण स्वरूप यदि 25 लाख रुपये को 11–12% वार्षिक ब्याज दर वाले साधन में निवेश किया जाए, तो 25 वर्षों में यह राशि 4 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। वहीं, यदि वही धन केवल 6% ब्याज पर लगाया जाए, तो यह महज़ 1 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहेगा।
सम्मान प्राप्ति के बाद से ही आदित्य चौहान को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। हरदोई से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक उनके इस सम्मान को लेकर लोगों में गर्व का माहौल है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



