साईं नशा मुक्ति केंद्र पर मना सोशल मीडिया इन्फ्लूसर का जन्म दिन
हरदोई (आरएनआई) शिवपाल सिंह जन कल्याण संस्थान ने नटवीर पुलिया पर संचालित नशामुक्ति केंद्र पर जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लूसर एवं पत्रकार प्रवीण सिंह राजन का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रितेश मिश्रा ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में उपस्थित तमाम लोगों उन्हें लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रवीण ने बहुत कम समय में ही सोशल मीडिया पर लोगों को मोटिवेशन के साथ साथ हंसाने और गुदगुदाने में कामयाबी हासिल की है। उनके विभिन्न चैनलों पर करीब दो लाख फॉलोवर हैं। आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार दिवाकर मिश्रा, देवेंद्र सिंह बब्लू ,वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा एडवोकेट, आलोक मिश्रा एडवोकेट, इंद्रेश सिंह शिवम सिंह, अशोक कुमार, राहुल सिंह, फौजी राघवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

