सवर्ण आर्मी गुना द्वारा श्री पशुपति बात मंदिर पर 6 :12 को शहीदों के सम्मान में शौर्य दिवस का आयोजन किया गया 

Dec 6, 2025 - 16:51
Dec 6, 2025 - 16:51
 0  216
सवर्ण आर्मी गुना द्वारा श्री पशुपति बात मंदिर पर 6 :12 को शहीदों के सम्मान में शौर्य दिवस का आयोजन किया गया 

गुना (आरएनआई) स्वर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि आज भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान एवं अयोध्या में में 6 दिसंबर 1992 की याद में शौर्य दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शंकर जी का सपरिवार रुद्राभिषेक किया गया। उसके पास साथ भगवान श्री सीताराम  जी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया विशेष रूप से शस्त्र पूजन का और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया उसके बाद प्रसादी वितरण भंडारे का संचालन किया गया। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया इसमें समाज सेवक धर्मप्रेमी बंधु और कार्यकर्ता वालों के विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

 इस अवसर पर शहीदों का सम्मान किया गया और भारत माता वंदे मातरम जय श्री राम के नारे लगाए गए एवं शस्त्र पूजन के बाद आतिशबाज़ी की गई।

शौर्य दिवस का आयोजन समाज में विशेष रूप से युवाओं में शौर्य का विकास हो और उत्साह वर्धन हो वे निराशा से बाहर निकले राष्ट्र निर्माण में एवं राष्ट्र विकास में अपनी सकारात्मक योगदान दे सके। इस इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्री पंडित मोहनीश भार्गव ने वैदिक मंत्रो से पूजा कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0