समयसीमा में सड़कों का गढ्ढा मुक्ति कार्य पूर्ण न कराने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगीः-एम0पी0सिंह

Nov 21, 2022 - 23:34
Jun 15, 2025 - 21:34
 0  27
समयसीमा में सड़कों का गढ्ढा मुक्ति कार्य पूर्ण न कराने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगीः-एम0पी0सिंह

हरदोई (आर एन आई) कलेक्टेªट सभागार में गडढ़ा मुक्त सड़क कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पीडब्लूडी के सभी खण्डों, आरईएस, पंचायत विभाग के अधिकारियों को तथा नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश कि कि शासन के निर्देशानुसार जनपद की समस्त सड़कों को अभियान चलाकर 30 नवम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से शतप्रतिशत सड़कों को गडढ़ा मुक्त करायें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये नई, मरम्मत योग्य, चौड़ीकरण तथा गडढ़ा मुक्त कराई सड़कों की कार्यवृत्त प्रत्येक सप्ताह विधान सभावार एनआईसी पोर्टल पर अपलोड करायें ताकि जिसका अवलोकन आमजनमानस द्वारा किया जा सकें।

जनपद में सड़क गडढ़ा मुक्त अभियान की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि दो से तीन शिफ्टों में काम कराकर निर्धारित अवधि तक सभी सड़कों को गडढ़ा मुक्त बनाये अन्यथा कार्य में लापरवाही एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण न कराने वाले विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश वर्मा सहित सभी ईओ नगरीय निकाय आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)