संसद मानसून सत्र: आज छठा दिन, लोकसभा में 12 बजे से पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Jul 28, 2025 - 09:58
 0  243
संसद मानसून सत्र: आज छठा दिन, लोकसभा में 12 बजे से पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

नई दिल्ली (आरएनआई) आज संसद के मानसून सत्र का छठा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में आज भी विपक्ष का हंगामा जारी रहने की आशंका है। पहले हफ्ते में पांच दिनों की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है। विपक्षी दलों के सांसद बिहार में मतदाता सूची के एसआईआर पर आक्रामक हैं और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। यही कारण है कि सांसदों ने सदन के भीतर से लेकर संसद परिसर तक जमकर हंगामा किया है। 

लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इसी साल अप्रैल में हुए आतंकी हमले और इसके बाद मई में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने का समय तय किया गया है। 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल में सरकार से सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.