वाराणसी में 20 घंटे में 15 मिमी बारिश, तापमान 4 डिग्री गिरा; बिजली ट्रिपिंग से बढ़ी मुश्किलें
वाराणसी में रविवार की सुबह बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। कुछ इलाकों में कीचड़ से परेशानियां शुरू हो गई है। छुट्टी का दिन होने के कारण पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ जुट गई थी।
वाराणसी (आरएनआई) वाराणसी में पूरे दिन पड़ी सावनी फुहार ने अधिकतम पारा चार डिग्री तक गिरा दिया। 20 घंटे में महज 15 मिलीमीटर बारिश हुई। 24 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बही। अधिकतम तापमान सिर्फ 29.6 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। वहीं बीएचयू में सेंट्रल ऑफिस के पास 50 साल पुराना पेड़ गिर गया जिससे सड़क बंद हो गई। पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश से पूरे जिले में कीचड़ और दुश्वारियां बढ़ गईं।
दशाश्वमेध और अस्सी पर बारिश के बीच गंगा आरती उतारी गई और लोगों ने भीगकर गंगा आरती देखी। शहर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में बारिश से कई जगहों पर कीचड़, गंदगी और जलभराव की समस्या रही। जल निकासी न होने से काॅलोनियों में जलभराव की समस्या है। गोदौलिया, गिरजाघर, लंका, अस्सी, लहरतारा, भिखारीपुर, चेतगंज, मंडुवाडीह, बालाजी काॅलोनी आदि इलाकों में कीचड़ की समस्या है।
तेज हवा के साथ बारिश के कारण शनिवार को गर्मी से भले ही राहत मिली हो लेकिन दिनभर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ाई रही। शहर से लेकर गांव तक ट्रिपिंग के साथ ही लोगों को लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ी। रात में इस तरह की समस्या होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



