लखनऊ के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, धमाके से दहले लोग; फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर
लखनऊ (आरएनआई) लखनऊ में गुरुवार को एक कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। घटना बीके मोटर्स कार सर्विस सेंटर की है, जहां अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने के बाद लगातार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे आस-पास के लोग दहशत में आ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
घटना के समय सर्विस सेंटर में कई गाड़ियां खड़ी थीं, जिनमें से कुछ आग की चपेट में आ गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में लपटें काफी ऊंची हो गईं और आसमान तक धुआं फैल गया। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित दूरी बना ली।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं मिली है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



