रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय के उड़े परखच्चे
हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत सुठेना रेलवे फाटक पर शनिवार की सांय रेलवे लाइन क्रॉस करते समय डिलीवरी ब्वॉय की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोतवाली कछौना के ग्राम दीननगर निवासी रोशन लाल का 19 वर्षीय पुत्र वीरू लखनऊ में एक कम्पनी में डिलीवरी ब्वॉय का कार्य करते थे। शनिवार को वह अपने घर वापस आ रहे थे। लखनऊ हरदोई रेलवे ट्रैक के सुठेना फाटक पर रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से परखच्चे उड़ गए। शव के पास में आईडी कार्ड व आधार कार्ड मिलने से पहचान हुई। परिजनों को कछौना पुलिस ने सूचना दी। कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के पिता बुजुर्ग किसान हैं। परिवार का भरण पोषण मृतक वीरू लखनऊ में एक प्राइवेट कम्पनी में डिलीवरी ब्वॉय का कार्य कर करता था। इस घटना से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। जवान पुत्र इस तरह जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रेलवे विभाग के लाख प्रयास व जागरूकता के बावजूद लोग रेलवे लाइन क्रॉस करते समय सावधानी नहीं बरतते हैं। रेल यात्रा के दौरान व प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस करते समय रेलवे नियमों का विशेष पालन करना चाहिए। थोड़ी सी चूक जीवन को खत्म कर देती हैं। परिवारजन जीवन भर दंश झेलने को विवश हो जाते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



