रूठियाई में रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा ट्रैक्टर, प्रशासन ने जब्त किया
गुना (आरएनआई) नायब तहसीलदार राघौगढ़ सुश्री रेणु कांसलीवल एवं राजस्व निरीक्षक बबलू हिंडोलिया द्वारा रूठियाई के भ्रमण के दौरान एक ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के जिसका मॉडल 45 EPI फार्माटेक वाहन चेसिस क्रमांक TO 52589894AL वाहन चालक महेंद्र पुत्र गुलाबसिंह केवट निवासी कुंभराज द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त किया गया। ट्रैक्टर को थाना प्रभारी धरनावदा को सुपुर्द किया गया। नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान हल्का पटवारी उमेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

