मुंगावली में बाढ़ का जिम्मेदार नेशनल हाईवे का घटिया निर्माण, विधायक बृजेंद्र सिंह यादव बोले- सांसद व मुख्यमंत्री से करूँगा शिकायत
मुंगावली (आरएनआई) क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने करोड़ों की लागत से बने नेशनल हाईवे निर्माण की पोल खोल दी। घटिया निर्माण कार्य के कारण कई ग्रामों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। अमनचार, बमनखिरिया और रूहाना गांवों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों की गृहस्थी का भारी नुकसान हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर पानी निकासी के लिए बनाई गई पुलिया बेहद छोटी है और उसमें लगाए गए पाइप भी संकरे हैं। नतीजतन, तेज बहाव का पानी निकल नहीं सका और गांवों में घुस गया। कई घरों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे अनाज, घरेलू सामान और मवेशियों तक को नुकसान पहुँचा।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री और विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने स्वयं पुलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा है और पहली ही बारिश में इसकी सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मामले की शिकायत क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव से करेंगे तथा निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग रखेंगे।
विधायक यादव ने कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई आवश्यक है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



