मार्की महू में बच्चे उल्टी दस्त से पीड़ित, सभी बच्चे को जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

Aug 18, 2025 - 20:53
Aug 18, 2025 - 20:58
 0  459
मार्की महू में बच्चे उल्टी दस्त से पीड़ित, सभी बच्चे को जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

गुना (आरएनआई) ग्राम मार्की महू में कुछ बच्चों के बीमार होने के साथ उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर हड़कंप मचने पर कलेक्टर ने संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश दिए।

 स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. आर. माथुर, सीबीएमओ डॉ. शिल्पा टांटिया और जिला महामारी विशेषज्ञ सत्येंद्र रघुवंशी तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार शुरू किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्की महू में कुल 11 बच्चे उल्टी से पीड़ित पाए गए। इनमें से 5 बच्चों को एहतियातन जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जबकि शेष बच्चे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार प्राप्त कर रहे हैं।

प्राथमिक स्तर पर उपचार डॉ. अनुराग भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। एवं जिला चिकित्सालय में भर्ती बच्चों की देखभाल शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एल. एल. धाकड़ कर रहे हैं।

जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया बच्चों ने स्कूल के पास रतनजोत के फल खा लिए थे, जिसके बाद वे बीमार हुए। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0