महिला आरक्षी द्वारा आरोपी से बयान बदलने के लिए उत्कोच की मांग, तत्काल निलंबन
हरदोई (आरएनआई) जनपद हरदोई के थाना मल्लावां की महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह (P.NO. 192683438) के खिलाफ गंभीर अनियमितता सामने आई है। एक अभियोग में आरोपी से पीड़िता का बयान परिवर्तित कराने के लिए उत्कोच (घूस) की मांग करने के मामले में क्षेत्राधिकारी बिलग्रामन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने महिला आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
साथ ही, जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति उदासीनता या शिथिलता न बरतें। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



