मध्य प्रदेश शासन लिखे वाहन से हो रही थी गांजे की तस्करी, 10 किलो से ज्यादा गांजे के साथ 4 आरोपी पकड़ाए

May 26, 2024 - 20:50
May 26, 2024 - 21:01
 0  3.3k
मध्य प्रदेश शासन लिखे वाहन से हो रही थी गांजे की तस्करी, 10 किलो से ज्यादा गांजे के साथ 4 आरोपी पकड़ाए

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के परदेसी पुरा पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश शासन लिखी हुई गाड़ी से 10 किलो से अधिक गांजा जप्त किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना परदेसी पुरा और इंदौर क्राइम ब्रांच ने मिलकर 10 किलो से अधिक गंज और चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और परदेसी पुरा पुलिस ने चेकिंग लगे मध्य प्रदेश शासन लिखी हुई एक गाड़ी को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें अवैध गांजा मिला अवैध गांजा के साथ चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस में चार आरोपी सहित गांजा जप्त कर लेने के बाद इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि गाड़ी पर लिखा मध्य प्रदेश शासन का आखिर राज क्या है?

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0