मथुरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मथुरा आए, सैन्य कर्मियों के साथ करेंगे योग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खराब मौसम के कारण आगरा से हेलिकॉप्टर के बजाए नोएडा एक्सप्रेस से मथुरा पहुंचे। वे यहां  सैन्य कर्मियों के साथ योग शिविर में हिस्सा लेंगे। 

Jun 21, 2024 - 03:00
 0  1.4k
मथुरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मथुरा आए, सैन्य कर्मियों के साथ करेंगे योग

मथुरा (आरएनआई) केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार देर शाम मथुरा आए। खराब मौसम के कारण उनका आगरा से हेलिकॉप्टर द्वारा मथुरा आगमन टाला गया। सेना के अधिकारी उन्हें नोएडा एक्सप्रेस से मथुरा लाए। देर शाम 7:45 बजे करीब रक्षा मंत्री का सेना के गेस्ट हाउस में आगमन हुआ। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भारी सुरक्षा इंतजाम यहां किए गए।

देर शाम रक्षा मंत्री के मथुरा आगमन पर सेना के गेस्ट हाउस में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश व अन्य जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी उनके स्वागत को पहुंचे। स्वागत सत्कार के बाद रक्षा मंत्री सैन्य अधिकारियों के परिवारों से मुलाकात को गए। उनके साथ रात्रि में सहभोज किया। इसके बाद गेस्ट हाउस में विश्राम किया।

शुक्रवार सुबह 6:45 बजे से 7:40 बजे तक सैन्य कर्मियों के साथ ट्रेनिंग एरिया में योग करेंगे। 11 बजे गेस्ट हाउस से सीधे बांकेबिहारी मंदिर में ठा. बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचेंगे। मंदिर से दोपहर 12 बजे वापस सेना के गेस्ट हाउस पर पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे आगरा के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। वहां से 5:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पूर्व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस महकमे के साथ बैठक की। सभी अधीनस्थों को आदेश दिया कि किसी भी प्रकार से रक्षा मंत्री की सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। बांके बिहारी के दर्शन के दौरान वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया जाए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नोएडा एक्सप्रेस-वे से लक्ष्मीनगर, कृष्णापुरी तिराहा होते हुए टैंक चौराहा होते हुए सैन्य गेस्ट हाउस लाया गया। इस दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी टूटी सड़क के गड्ढों में खूब उछली।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.