मथुरा में भूमाफियाओं का कहर: सिद्धबाबा स्थल की खुदाई से ढहे मकान, मासूमों की मौत, सुनील चैन समेत कई पर आरोप

Jun 15, 2025 - 17:24
 0  135
मथुरा में भूमाफियाओं का कहर: सिद्धबाबा स्थल की खुदाई से ढहे मकान, मासूमों की मौत, सुनील चैन समेत कई पर आरोप

मथुरा (आरएनआई) आज कच्ची सड़क बैरागपुरा शाहगंज पर टीले की खुदाई के समय मकानों के ढहने से हुयी मौत के पीछे की कहानी भूमाफियाओं के आतंक को बयान करती है। बताते हैं कि राधाचरन दास का यह सिद्ध बाबा टीला के नाम से मशहूर है। इस जमीन की फर्जी दस्तावेजों के जरिये खरीद-फरोख्त हुए जिसे सुनील चैन ने अपने कब्जे में लिया। इसमें पार्किंग चलाकर काफी धंधा किया और इसके बाद जुए-सट्टे का अड्डा संचालित किया। इस जमीन में से 150 गज जमीन कन्नू को सुनील चैन ने बेची। 

पूरे क्षेत्र में भूमाफियाओं का जबरदस्त आतंक है। वे ही इस टीले में से एक हजार गज जमीन निकालने के चक्कर में खुदाई कर रहे थे जिसके लिये एक सप्ताह से खुदाई चल रही थी। कीमती जगह होने के कारण लोगों का इस पर पूरा ध्यान था। भूमाफिया यहां पूरी तरह सक्रिय हैं। इस जमीन में ब्राह्मण समाज संगठन का एक नेता, एक संगठन का पदाधिकारी और कई भूमाफिया शामिल बताये जाते हैं। इन लोगों की जल्दबाजी के कारण यह घटना हुयी जिसमें निर्दोष लोग मारे गये। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पहले भी इस जमीन पर तमाम लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन सिद्धबाबा का स्थल होने के कारण। कब्जाखोर ज्यादा समय टिक नहीं पाये। जमीन के चक्कर में मुनिया बाबा की हत्या हुयी थी। शुरू से यह सिद्धस्थल है। बैरागपुरा व आसपास के लोग अकसर सिद्धबाबा के स्थल पर आकर अप बीमारी और समस्याओं के समाधान लिये आते थे और उन्हें बाबा का आशीर्वाद मिलता था। भजनानंदी बाबा थे। उन्होंने इसीलिये इस जमीन को किसी को नहीं बेचा। जन कल्याण के लिये इसे रखा गया था। लेकिन माफियाओं ने इस सिद्ध को भी नहीं बख्शा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.