मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक

मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में व्यवस्था ठीक की गई।  

Apr 20, 2024 - 18:00
 0  4.7k
मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक

मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को दिल्ली में सत्तासीन पार्टी में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। गृहमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। उनके मंच पर पहुंचने से चंद सेंकड पहले मंच के बराबर में लगे साउंड सिस्टम के तारों में आग लग गई। चिंगारी निकलते देखी तो सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। फायर फाइटिंग सिस्टम से आनन-फानन में आग बुझाई गई। 

मथुरा में अमित शाह ने विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन से लेकर उनकी नीतियों और विरासत में राजनीति मिलने तक की बात कही। कहा कि 2017 में भी दो लड़के साथ में आए थे। भाजपा जीती थी। इस बार फिर दोनों लड़के साथ में हैं। इस बार भी भाजपा ही जीतेगी। 

बताते चलें कि उनके साथ मंच पर वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी और जयंत चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह से पहले हेमा मालिनी ने जन संबोधन किया। उन्होंने पिछले 10 वर्षों की सरकार उलब्धियां गिनाईं। साथ ही आने वाले पांच वर्षों में पार्टी का क्या लक्ष्य और उद्देश्य है, इसे भी बताया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.