मजार के नाम पर ठगी और अंधविश्वास का धंधा

Oct 11, 2025 - 21:02
Oct 11, 2025 - 21:03
 0  243
मजार के नाम पर ठगी और अंधविश्वास का धंधा

हरदोई (आरएनआई) थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर में “जिंदपीर मजार” के नाम पर वर्षों से अंधविश्वास और ठगी का खेल चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार झोनी पुजारी पुत्र दुलारे, तेजपाल व उनके सहयोगी हर रविवार को कथित “जिंदपीर की सवारी” आने का दावा करते हैं और परेशान लोगों से पैसे व कीमती वस्तुएं ऐंठते हैं।

भूत उतारने, टोटका कराने, संतान और बीमारी का इलाज बताकर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। महिलाओं को भूत उतारने के नाम पर गलत तरीके से छुआ जाता है और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मजार के आसपास संचालकों के परिवार की दुकानें हैं, जिनसे हर रविवार को मोटी कमाई होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है ताकि इस ढोंग और ठगी पर रोक लग सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)