भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस सतर्क, एसपी मीणा ने खुद संभाली कमान

Oct 19, 2025 - 13:27
Oct 19, 2025 - 13:27
 0  351
भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस सतर्क, एसपी मीणा ने खुद संभाली कमान

हरदोई (आरएनआई) धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांति और सुरक्षा के माहौल में मनाए जाने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। शनिवार की शाम पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

गश्त के दौरान एसपी ने कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी सतर्क रहकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करें और आमजन से संवाद बनाए रखें।

गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की और स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों तथा नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

एसपी मीणा ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, अफवाह या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि बाजार क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि जनपद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग टीमों की सक्रियता तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान कोई भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर सूचना दें।

“सुरक्षित दीपावली, शांतिपूर्ण समाज” — हरदोई पुलिस का संकल्प।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)