भगवान जगन्नाथ का रथ गुंडीचा मंदिर पहुंचा, नौ दिनी प्रवास का शुभारंभ

Jun 28, 2025 - 15:18
 0  54
भगवान जगन्नाथ का रथ गुंडीचा मंदिर पहुंचा, नौ दिनी प्रवास का शुभारंभ

पुरी (आरएनआई) ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज फिर से भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर ले जाने के लिए रथ खींचे जा रहे हैं। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसको लेकर देश विदेश से भक्त इन दिनों पुरी पहुंच रहे हैं। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा को लेकर भक्त उत्साहित हैं।

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडीचा मंदिर पहुंच चुकी है। जहां भगवान जगन्नाथ, भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन गुंडीचा मंदिर में नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास की शुरुआत करेंगे। राज्य के कानून मंत्री समेत कई गणमान्य लोगों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा। 

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी श्री गुंडीचा मंदिर जाकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए पुरी के होटल से निकल चुके हैं।

ओडिशा विधानसभा में नेता विपक्ष और पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कल रथ यात्रा शुरू न हो पाने पर सरकार को घेरा। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन कल रथ यात्रा शुरू होने में जो देरी हुई और राज्य के सबसे पवित्र पर्व पर जो कुछ हुआ, उसे लेकर चिंता औऱ नाराजगी है। खराब भीड़ प्रबंधन के चलते सैंकड़ों लोग घायल हुए। हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि जो भी इस अफरा-तफरी के लिए जिम्मेदार लोग हैं, उन्हें माफ करें।'

भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में शुमार गौतम अदाणी भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुरी पहुंचे हैं। अदाणी समूह पुरी धाम में प्रसाद सेवा कर रहा है। यह सेवा 26 जून से 8 जुलाई तक चलेगी।  

ओडिशा अग्निशमन सेवा विभाग के डीजी सुधांशु सारंगी ने बताया कि 'भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से सबकुछ सामान्य है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से सबकुछ अच्छा होगा। रथ बहुत भारी है और इसे खींचने के लिए काफी ताकत चाहिए। हम जानते हैं कि भक्तों की भगवान जगन्नाथ के लिए क्या भावनाएं हैं, लेकिन रथ खींचने के लिए शारीरिक ताकत की जरूरत है। हमें उम्मीद है कि आज ये हो जाएगा।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.