भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ 14वां श्री गणेश महोत्सव

Sep 3, 2025 - 18:47
Sep 3, 2025 - 18:47
 0  162
भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ 14वां श्री गणेश महोत्सव

कछौना (हरदोई) (आरएनआई) श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति द्वारा 27 अगस्त से प्रारंभ हुआ 14वां भव्य श्री गणेश महोत्सव मंगलवार की शाम विधिवत समापन के साथ संपन्न हुआ। सात दिनों तक चले इस आयोजन ने नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया।

अंतिम दिवस पर पूजा-अर्चना के बाद रेलवे स्टेशन बालामऊ से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों में देवी-देवताओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया, वहीं सजे-धजे वाहन भी मुख्य आकर्षण बने। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुँची, जहां "गणपति बप्पा मोरिया" के गगनभेदी नारों से माहौल गूंज उठा।

हालांकि इस दौरान मूसलाधार बारिश और विद्युत कटौती ने बाधा उत्पन्न की, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह हर कठिनाई पर भारी पड़ा। नाचते-गाते श्रद्धालु अनवरत यात्रा में शामिल रहे और गौसगंज मार्ग स्थित शारदा नहर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नगरवासियों, दानदाताओं, कार्यकर्ताओं, सहयोगी समितियों, पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत टीम, विद्युत विभाग और मीडिया का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में आयोजन को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला पंकज, समिति अध्यक्ष अनूप कुमार बबलू, संस्थापक नेताजी राव मराठा सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)