बांके बिहारी सरकार का वार्षिक उत्सव भक्तिभाव और उल्लास के साथ हुआ सम्पन्न
हरदोई (आरएनआई) मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री राम जानकी हनुमत धाम में श्री बांके बिहारी सरकार का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और दिव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे परिसर में भक्ति और आनंद की गूंज रही। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और श्रद्धालु भक्तों की भीड़ में उत्साह देखते ही बनता था।
भव्य उत्सव का मुख्य आकर्षण श्री बांके बिहारी सरकार का अलौकिक श्रृंगार और 56 भोग अर्पण रहा। श्रृंगार कार्य में राधा रानी की अनन्य भक्त शिल्पी गुप्ता, अर्पिता सिंह, कविता गुप्ता, भूमिका सिंह व मथुरा धाम वासी वशिष्ठ भारद्वाज का विशिष्ट योगदान रहा, वहीं मंदिर के पुजारी आचार्य श्याम पाल ने श्रृंगार और पूजन कार्य को संपन्न कराया। भक्ति भाव से ओत-प्रोत होकर सभी भक्तों ने “श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं, आरती गाऊं मैं तुमको रिझाऊं” जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। अखिलेश सिंह द्वारा प्रस्तुत रामराज हमारे हम उनकी प्रजा भजन पर भक्त भाव विभोर हुए।
अलौकिक श्रृंगार के पश्चात दिव्य आरती उतारी गई और 56 भोग अर्पण कर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। उत्सव में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, आरएसएस जिला प्रचारक अनिल जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, संजय सिंह गुड्डू, प्रीतेश दीक्षित,नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, आदर्श दीपक मिश्रा, राघव सिंह, अजय अवस्थी, हर्षवर्धन सिंह, मुदित बाजपेयी, सनी दीक्षित, मुकुल सिंह आशा, गंगा शंकर दीक्षित, कमलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, अनुज सिंह छुन्नू, रामशरण गुप्ता, मुकेश सिंह, शिवकुमार गुप्ता, रमेश सिंह, मेघराज सिंह सहित नगर के अनेक प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक लोग सम्मिलित हुए।
श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी श्री बांके बिहारी सरकार की आरती में सम्मिलित होकर दिव्यता का अनुभव किया। पूरे आयोजन में भक्तजन आरती व भोग प्रसादी के माध्यम से प्रभु कृपा में सराबोर दिखाई दिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



