बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ईसाई अनुयायियों पर भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप
कछौना, हरदोई (आरएनआई) ईसाई धर्म के अनुयाई कोतवाली कछौना की एक ग्राम सभा में प्रार्थना पूजा कर रहे थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पर पहुंचकर हंगामा करने लगे, अनुयायियों पर आरोप लगाया यह लोग भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं। पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी हैं। कोतवाली कछौना पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अनुयायियों को पूछताछ के लिए कोतवाली कछौना ले आई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा पालपुर बैरागी खेड़ा में एक घर पर ईसाई धर्म के अनुयायी प्रार्थना सभा कर रहे थे। वहां पर गांव के कुछ पुरुष, महिलाएं मौजूद होकर उनके विचारों को सुन रही थी। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता हंगामा करते हुए मौके पर पहुंच गए। बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने अनुयायी लोगों पर आरोप लगाया यह लोगों भोले भाले गरीब लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन का खेल कर रहे हैं। बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष बघौली के नेतृत्व में टीम ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। शांति व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए कछौना पुलिस ने सात अनुयायियों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। बजरंग दल की टीम हंगामा करते रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामले की जांच चल रही है। उसके बाद ही विधवक कार्यवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



