पानी निकास के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत
हरदोई (आरएनआई) जिले के लोनार थाना क्षेत्र स्थित औहदपुर गांव में बृहस्पतिवार को जल निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच उपजा विवाद देखते ही देखते उग्र रूप ले बैठा। गांव निवासी 30 वर्षीय रामसच्चे उर्फ मिथुन का मामूली कहासुनी के बाद विपक्षी पक्ष से झगड़ा हो गया, जिसमें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटे जाने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बाद में उसका शव गांव के ही पुरौरी मोड़ के पास पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह व एएसपी पूर्वी ने मौके का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

